उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कानपुर: 11 दिसंबर को सजेगा ‘आरोग्य मंथन-2025’ का मंच, मंत्री अनिल राजभर करेंगे ‘आरोग्य शक्ति अभियान’ का आगाज

एचबीटीयू में आयोजित होगा 'आरोग्य मंथन-2025', मंत्री अनिल राजभर करेंगे तीन बड़ी योजनाओं का शुभारंभ

कानपुर। कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआईएस) उत्तर प्रदेश अपने बीमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और विभाग की नई पहचान बनाने के उद्देश्य से आगामी 11 दिसंबर को कानपुर में ‘आरोग्य मंथन-2025’ का भव्य आयोजन करने जा रहा है। निदेशक सौम्या पांडेय (आईएएस) के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम का ध्येय वाक्य ‘आई.पी. की मुस्कान, ई.एस.आई.एस. की पहचान’ रखा गया है। यह आयोजन 11 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे विकास नगर स्थित एचबीटीयू वेस्ट कैंपस के शताब्दी भवन में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर होंगे। मंत्री जी अपने कर-कमलों द्वारा ‘आरोग्य शक्ति अभियान’ और ‘क्यू.आर. इनेबिल्ड माइक्रो वेबसाइट’ का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे ‘आरोग्य संकल्प’ का विमोचन भी करेंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जा सके। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शनमुगा सुन्दरम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस मुख्य आयोजन से पहले इसकी तैयारियों और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए निदेशक सौम्या पांडेय द्वारा 9 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता बुलाई गई है। यह प्रेस ब्रीफिंग सुबह 11 बजे सर्वोदय नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा योजना के निदेशालय (काकादेव थाने के सामने) में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी मीडिया बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button