शाहजहांपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक,पुलिस टीम ने दी कानूनी जानकारी
कानपुर देहात के शाहजहांपुर कस्बा स्थित गुरु जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को थाना प्रभारी सट्टी देवनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में मय पुलिस टीम शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

पुखरायां।कानपुर देहात के शाहजहांपुर कस्बा स्थित गुरु जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को थाना प्रभारी सट्टी देवनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में मय पुलिस टीम शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान के बारे में अवगत कराया गया।पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता,अनुशासन,ईमानदारी एवं राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।वहीं इस दौरान छात्र छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर सुरक्षा,नशा मुक्ति,सड़क सुरक्षा तथा नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अतेंद्र कुमार,एस आई शैलेन्द्र सिंह,एस आई कामता प्रसाद,रामलखन,महिला कांस्टेबल आरती,रंजना पटेल,दीपा यादव समेत विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



