कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: उत्कृष्ट MSME उद्यमियों के लिए प्रादेशिक पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

उद्योग विभाग द्वारा मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र के उद्यमियों को मिलेगा सम्मान

कानपुर देहात। उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सउद ने जनपद के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र के उद्यमियों को सूचित किया है कि उद्योग विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रादेशिक पुरस्कार हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह पहल सफल और उत्कृष्ट लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।

पुरस्कार के लिए मैन्युफैक्चरिंग (विनिर्माण) क्षेत्र (जैसे लेदर, होजरी, मैकेनिकल, फूड आदि) और सेवा क्षेत्र (जैसे टूरिज्म, आईटी, हेल्थ केयर आदि) में उल्लेखनीय कार्य कर रही इकाइयां आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कारों में उद्यमी पुरस्कार, सूक्ष्म उद्यमी पुरस्कार, लघु उद्यम पुरस्कार सहित अनुसूचित जाति/जनजाति महिला उद्यमी पुरस्कार शामिल हैं, जिसके तहत नियमानुसार धनराशि, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं।

इच्छुक उद्यमी अपने पूर्ण आवेदन-पत्र सभी वांछित प्रपत्रों (जैसे उद्यम पंजीकरण, टर्नओवर प्रमाण पत्र, बैलेंस शीट आदि) के साथ 31.10.2025 तक कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, रनिया, कानपुर देहात में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उद्यमी मित्र नवनीत द्विवेदी से मोबाइल 8968280516 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

AD
Back to top button