कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क मार्ग जाम कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने बुझाने का काम किया

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क मार्ग जाम कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने बुझाने का काम किया।हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुआ।मैथा की ओर से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान चंपतपुर गांव निवासी अवधेश के रूप में हुई है।अवधेश अपनी बाइक से गांव के रास्ते से निकलकर नहर पटरी मार्ग पर चढ़ रहे थे तभी कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मैथा और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए सड़क मार्ग जाम कर दिया।पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।



