कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रेलवे ट्रैक किनारे मिला बुजुर्ग का शव,फैली सनसनी

परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के रूरा रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर बैजूपुरवा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे खंबा नंबर 1059/18-20 डाउन लाइन पर मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिला है।मृतक की पहचान करौंदा चांदी गांव निवासी 60 वर्षीय अमरसिंह के रूप में हुई है।

पास से गुजर रहे पॉइंटमैन ने अमरसिंह का शव ट्रैक किनारे पड़ा देखा तो स्टेशन मास्टर अशोक कुमार को सूचना दी।सूचना मिलते ही एस आई दूरबीन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।अमरसिंह खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।वे अपने पीछे अपनी पत्नी निर्मला और एक पुत्र दीपक 22 वर्ष को छोड़ गए हैं।जिनका रो रो कर बुरा हाल था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन से दिनदहाड़े लूट, दबंगों ने चालक व दूल्हे को पीटा

Related Articles

AD
Back to top button