उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बकरीद को लेकर डेरापुर पुलिस ने किया पैदल मार्च,कराया सुरक्षा का अहसास

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह बोले शांतिपूर्ण मनाएं बकरीद,न फैलाएं अराजकता

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में बकरीद को लेकर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बुधवार शाम थाना डेरापुर पुलिस ने पैदल कस्बा गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम यह अभियान चलाया।अभियान का उद्देश्य बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने का था।पुलिस ने मुख्य बाजारों,भीड़भाड़ वाले इलाकों व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त कर आम जनमानस से बकरीद के पर्व को शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।थाना प्रभारी ने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।इस दौरान माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।अशांति फैलाने वालों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button