उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पड़ोसी की पराली से खेत में लगी आग

कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर में रविवार दोपहर पड़ोसी किसान के खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी से एक किसान के खेत में आग लग गई

पुखरायां।कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर में रविवार दोपहर पड़ोसी किसान के खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी से एक किसान के खेत में आग लग गई।ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग 10 बीघा गेहूं की खरीद जलकर राख हो गई।किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश दोपहर में अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे।इसी दौरान आग की चिंगारी उड़कर उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर आ गिरी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी।हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।ग्रामीणों की तत्परता से अन्य किसानों की आसपास खड़ी गेहूं की फसलें जलने से बच गईं।आगजनी में अनिरुद्ध सिंह सेंगर की लगभग 10 बीघा फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि उन्हें आगजनी की सूचना मिली है।नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।जांच रिपोर्ट के पश्चात पीड़ित को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button