कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: रसूलाबाद में कार बाइक की टक्कर में युवक घायल,भेजा गया अस्पताल
हादसे में सनशाइन पब्लिक स्कूल के शिक्षक सनी हुए गंभीर रूप से घायल
कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नायला गांव के पास एक तेज रप्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।युवक की पहचान धीर गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र सनी के रूप में हुई है।सनी ने बताया कि वह सनशाइन पब्लिक स्कूल में शिक्षक है।वह घर लौट रहा था तभी एक तेज रप्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में सनी के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां उसका उपचार जारी है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात : मशरूम उत्पादन इकाई लगाने पर 30 लाख की लागत पर मिलेगा 40% अनुदान



