कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकंदरा: बसपा के पूर्व मुख्य जोन जितेंद्र संखवार ने जताया शोक

विधानसभा प्रभारी अरुण कटियार के आवास रानीपुर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

कानपुर देहात। आज  जनपद कानपुर देहात की विधानसभा सिकंदरा क्षेत्र के रानीपुर गाँव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मिशनरी साथी और विधानसभा प्रभारी अरुण कटियार की भाभी के आकस्मिक निधन की सूचना पर पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके आवास पहुंचे।

बसपा के पूर्व मुख्य जोन जितेंद्र संखवार ने दुखी परिजनों से मिलकर गहन शोक संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें ढाढस बंधाया।

इस शोक संवेदना यात्रा के दौरान नरेंद्र दोहरे (जिला संयोजक भाईचारा), उदय पाल (जिला संयोजक भाईचारा), उदय प्रकाश संखवार (पूर्व मंडल प्रभारी कानपुर मंडल), रामआसरे पाल, और पूर्व ग्राम प्रधान दशहरी दिलीप संखवार (एडवोकेट) सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की।

Related Articles

AD
Back to top button