कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महज 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल लुटेरा गिरफ्तार

भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत देवराहट थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व महिला थानाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल लूट के आरोपी को मुखबिर की खास सूचना पर लूट की गई मोटरसाइकिल व एक अदद टच मोबाइल समेत घटना के महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

Story Highlights
  • थानाध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत देवराहट थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व महिला थानाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल लूट के आरोपी को मुखबिर की खास सूचना पर लूट की गई मोटरसाइकिल व एक अदद टच मोबाइल समेत घटना के महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

ANSHIKA
Advertisement

आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं के रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में महिला थानाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में थाना देवराहट पुलिस द्वारा बीते शुक्रवार को एक व्यक्ति गयाराम द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के अहरौलीघाट निवासी गोविंद पुत्र झल्लू उर्फ सूरज दयाल के विरुद्ध लूट,जान से मारने की धमकी देना,एस सी एस टी जैसी संगीन धाराओं में थाना पर मामला पंजीकृत किया गया था।

AD 1
Advertisement

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की खास सूचना पर लूट की घटना के आरोपी को महज कुछ ही घंटों में लूट की गई एक अदद प्लेटिना मोटर साइकिल व एक अदद टच मोबाइल समेत थाना क्षेत्र के अहरौली घाट तिराहे से धर दबोचा।

AD1
Advertisement

आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।थानाध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button