कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

पर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, श्री हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन में, तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात,अरविंद मिश्र के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना रसूलाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Story Highlights
  • अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता, दुष्कर्म के अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ दिवारी लाल गिरफ्तार

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, श्री हरीश चन्दर के कुशल मार्गदर्शन में, तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात,अरविंद मिश्र के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना रसूलाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना रसूलाबाद पर पीड़िता की माँ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर, दिनांक 24.05.2025 को मुकदमा अपराध संख्या 213/2025 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ दिवारी लाल पुत्र सुरेश कुमार, निवासी बड़ागांव कपराहट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

साक्ष्यों के आधार पर बढ़ी धाराएं, अभियुक्त गिरफ्तार

मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के क्रम में, संकलित साक्ष्यों के आधार पर BNS की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई। थाना रसूलाबाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, अभियुक्त प्रदीप कुमार उर्फ दिवारी लाल को आज दिनांक 13.06.2025 को सुबह 11:00 बजे ग्राम गहलू बक्सहा में उसके ताऊ के घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

Related Articles

AD
Back to top button