उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश सिंह यादव का पार्थिव शरीर कन्नौज मेडिकल कॉलेज भेजा गया

पनकी ई ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश सिंह यादव (81) का पार्थिव शरीर आज कन्नौज मेडिकल कॉलेज को दान किया गया। श्री यादव ने वर्ष 2008 में युग दधीचि देहदान संस्था के माध्यम से देहदान का संकल्प लिया था। कल शाम उनका निधन हो गया, जिसके बाद उनके परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया

कानपुर। पनकी ई ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश सिंह यादव (81) का पार्थिव शरीर आज कन्नौज मेडिकल कॉलेज को दान किया गया। श्री यादव ने वर्ष 2008 में युग दधीचि देहदान संस्था के माध्यम से देहदान का संकल्प लिया था। कल शाम उनका निधन हो गया, जिसके बाद उनके परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। श्री यादव ने अपना जीवन गायत्री परिवार को समर्पित किया था। देहदान की प्रक्रिया को संस्था की महासचिव माधवी सेंगर द्वारा संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा में अग्नि दाह संस्कार की मान्यता है, लेकिन युग दधीचि देहदान संस्था, जिसकी स्थापना 2003 में पूर्व राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री द्वारा की गई थी, लोगों को मरणोपरांत देहदान के लिए प्रेरित करती है। इस संस्था ने अब तक प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों जैसे गोरखपुर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बदायूं, आगरा, इलाहाबाद, कानपुर नगर, और फतेहपुर में सैकड़ों देहदान संपन्न कराए हैं।

श्री यादव की अंतिम यात्रा में उनके परिजन और मित्रों के साथ रामऔतार यादव, कन्हैया वर्मा, संजय सचान, श्याम सिंह यादव, राजेंद्र यादव और अरविंद यादव मौजूद रहे। इस मौके पर कई लोगों ने देहदान के लिए अपनी सहमति भी दर्ज कराई। युग दधीचि देहदान संस्था द्वारा यह अभियान 2003 से चलाया जा रहा है, जो न सिर्फ देहदान के प्रति जागरूकता फैलाता है, बल्कि इसे एक महान सामाजिक सेवा के रूप में प्रस्तुत करता है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading