कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बिजली उपकेंद्र के भीतर से बाइक चोरी, मेन गेट का ताला तोड़कर वारदात

कानपुर देहात के डेरापुर में बेखौफ चोरों ने संविदा कर्मी की बाइक पर किया हाथ साफ

डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर टाउन स्थित बिजली उपकेंद्र से चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर एक  संविदा कर्मचारी की बाइक चोरी कर ली, रिशभ कुमार पुत्र दिनेश कुमार, जो बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं, 26 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे रात्रि ड्यूटी के लिए डेरापुर टाउन बिजली उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने अपनी UP 77 AU 0162 नंबर की मोटरसाइकिल उपकेंद्र परिसर के अंदर खड़ी कर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

पीड़ित के अनुसार, रात करीब 12 बजे बाहर निकलकर देखने पर बाइक अपनी जगह पर खड़ी थी और मेन गेट पर ताला भी लगा हुआ था। लेकिन सुबह करीब 4 बजे जब दोबारा बाहर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला और मोटरसाइकिल गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: डेरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी, राशन तक ले गए चोर


 

Related Articles

AD
Back to top button