कानपुर देहात

युजनसभा के जिलाध्यक्ष “काशिफ खान” ने कायाकल्प ब्यूटी पार्लर का फीता काटकर किया उद्घाटन

पुखराया के नगर पालिका रोड स्थित बऊवा मिश्रा मार्केट में कायाकल्प ब्यूटी पार्लर का फीता काटकर उद्घाटन करते युजनसभा के जिला अध्यक्ष काशिफ खान।

बरौर,अमन यात्रा। पुखराया कस्बे के नगर पालिका रोड स्थित बऊवा मिश्रा मार्केट में कायाकल्प नाम से खुले ब्यूटी पार्लर का युवजनसभा के जिला अध्यक्ष काशिफ खान के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया। आज पुखरायां कस्बे में नगर पालिका रोड स्थित बऊवा मिश्रा मार्केट में कायाकल्प के नाम से  खुले महिला ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन युवजन सभा के जिला अध्यक्ष काशिफ खान ने फीता काटकर किया उन्होंने कहा कि आज समाज में बहने शिक्षा पाकर रोजगार पाने के लिए आगे बढ़ रही है वही कुछ रोजगार परक कोर्स करके उसके अनुरूप अपना इमानदारी से व्यवसाय करके अपना परिवार चलाने के लिए खुद निर्भर हो रही है हमारे समाज में बेटियां खुद इच्छा अनुसार रोजगार परक कोर्स करके अपना व्यवसाय कर रही हैं और परिवार के लिए आर्थिक स्थिति में  अपना सहयोग प्रदान कर रही है इसी प्रकार से महिलाओं को शिक्षा पाकर नौकरी के साथ-साथ व्यवसाय की ओर भी अग्रसर होना चाहिए ताकि वह अपने हुनर से रोजगार करके आर्थिक स्थिति में अपने को मजबूत कर सकेंं। जिस पर पार्लर संचालिका सौरवी ने काशिफ खान का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक के पूर्व जिला सचिव दानिश इफ्तेखार, दीपक मिश्रा ओवैस दीवान, रानी यादव, महेंद्र सिंह, हरिशंकर, उमा, धर्मेंद्र सिंह, मिथिलेश, दीपा पाल, प्रिया यादव, सागर, यश यादव, मनोज कुमार, हरि ओम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button