उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अपराध नियंत्रण की दिशा में रूरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध हथियार बरामदगी हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

Story Highlights
  • अवैध तमंचा कारतूस,धारदार चाकू समेत दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,की गई कार्यवाही

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अवैध हथियार बरामदगी हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को अवैध तमंचा कारतूस व धारदार औजार चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान डेरापुर के शकील व तिगाईं रूरा के यूनिस के रूप में की गई है।उपनिरीक्षक दुर्वीन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम उपनिरीक्षक रामाशंकर पाल व मय हमराहियों समेत वह संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग व शांति व्यवस्था हेतु थाना क्षेत्र के भिखनापुर चौराहे पर अपनी ड्यूटी पर मासूर थे कि तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर तिगाई रोड से हसनापुर बाईपास जाने वाले रास्ते पर छापामारी कर डेरापुर के शकील व तिग़ाई रूरा के यूनिस को एक देशी अवैध तमंचा 312 बोर,दो जिंदा कारतूस व एक अदद धारदार चाकू समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button