कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गजनेर नगर कार्यकारिणी का सम्मान समारोह कल 

जनपद स्थित गजनेर कस्बे जो व्यापार का एक बड़ा केन्द्र माना जाता है,में नगर के व्यापारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 24 सितंबर 2023 होने वाले इस समारोह को सरदार पैलेस मूसानगर रोड पर आयोजित किया जा रहा है।

Story Highlights
  • सरदार पैलेस मूसानगर रोड पर होगा आयोजन 

सुशील त्रिवदी, कानपुर देहात : जनपद स्थित गजनेर कस्बे जो व्यापार का एक बड़ा केन्द्र माना जाता है,में नगर के व्यापारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 24 सितंबर 2023 होने वाले इस समारोह को सरदार पैलेस मूसानगर रोड पर आयोजित किया जा रहा है।इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ,महामन्त्री दीपू परिहार कोषाध्यक्ष राजेश सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह स्थल सहित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सभी संबंधित को सूचित एवं आमंत्रित भी कर लिया गया है।

 

उन्होंने व्यापारियों के अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को भी आशीर्वाद देने हेतु आमंत्रित किया है।आयोजन का उद्देश्य जहाॅ एक ओर आपस का मेलजोल बढ़ाना है वहीं संगठन की ताकत को लेकर जागरूकता बढ़ानी है। जानकारी दी गई कि आयोजन सायंकाल 4 बजे होगा।

Related Articles

AD
Back to top button