अपना देश

NCP चीफ शरद पवार पेट में दर्द के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं. इस बात की जानकारी एनसीपी नेता नवाब मलिक ने दी.

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि शरद पवार को 31 मार्च तक हॉस्पिटल में रखा जाएगा. नवाब मलिक ने बताया कि एंडोस्कोपी और सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी. नवाब मलिक ने बताया कि हॉस्पिटल की ओर से सलाह के बाद शरद पवार को रक्त-पतला करने वाली दवा रोक दी गई है.

एनसीपी नेता नवाब मलिक के अनुसार अस्पताल में शरद पवार की सर्जरी भी होगी. उन्होंने बताया कि सर्जरी के कारण शरद पवार ने अपने कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों को अलगे कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है.

Related Articles

AD
Back to top button