कानपुर देहात में पशुबाड़े में लगी आग,पडिया की मौत,तीन भैंसे झुलसीं
पुलिस और तहसील प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गांव में एक पशुबाड़े में आग लगने से एक पडिया की मौत हो गई।वहीं हादसे में तीन भैंसें बुरी तरह झुलस गईं।वैना गांव निवासी किसान शिवशंकर ने बताया कि उनका पशुबाड़ा गांव के बाहर खेत में बना हुआ है।वह पशुबाड़े में ताला लगाकर खाने खाने घर गए थे।जब वापस लौटे तो उन्होंने पशुबाड़े में आग लगी देखी।उनके द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल पंप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग में फंसे मवेशियों को बाहर निकाला।लेकिन तब तक एक पडिया की मौत हो चुकी थी जबकि तीन भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं।पशुपालक शिवशंकर ने बताया कि आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।भूसा,चारा और कुछ राशन भी आग में जलकर नष्ट हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।तहसील प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई।थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- व्यापार मंडल के सहयोग से बाजारों में की जाएगी जीएसटी जागरूकता : डिप्टी कमिश्नर ए एल सिंह



