कानपुर देहात

परिश्रम सही दिशा में किया जाए तो सफलता से कोई नहीं रोक सकता : कौशल किशोर

रसूलाबाद में स्थित स्नेहलता गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय उमंग महोत्सव के समापन के पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि कौशल किशोर गुप्ता व विशिष्ट अतिथि संतशरण अवस्थी के द्वारा मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा। परिश्रम सही दिशा में किया जाए तो सफलता से कोई नहीं रोक सकता। सफलता के लिए आवश्यक है कि लक्ष्य का निर्धारण हो और पूरी ईमानदारी, तत्परता से उस पर जुट जाएं। यह बात स्नेहलता गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष कौशल किशोर गुप्ता ने सम्मान समारोह के दौरान कही। रसूलाबाद में स्थित स्नेहलता गुप्ता मेमोरियल डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय उमंग महोत्सव के समापन के पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि कौशल किशोर गुप्ता व विशिष्ट अतिथि संतशरण अवस्थी के द्वारा मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कौशल किशोर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि संत शरण अवस्थी का स्वागत कालेज के प्रबंधक विनीत कुमार गुप्ता सराग ने बुके भेंट कर किया।

वही कार्यक्रम में बच्चों ने गीत सहित भाषण को भी प्रस्तुत किया। खो-खो प्रतियोगिता शिवांगी बाजपेई की टीम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अनुज शुक्ला की टीम, रंगोली प्रतियोगिता में सुषमा, प्रश्नोत्तरी में विकास कुमार, निबंध प्रतियोगिता में  सिंधुजा बाजपेई की टीम को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न संकायों में डिग्री कॉलेज का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से कालेज के प्राचार्य मुनेश्वर राय,क्रीड़ाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी जीतू, उप प्रबंधक  प्रवेश कुमार यादव छुन्नू,शिक्षक दिनेश राजपूत, सी के त्रिपाठी, सिद्ध राम राजपूत, संतोष बाजपेई, आलोक वर्मा, अनुराधा, अमित तिवारी, आनंद मिश्रा, राहुल वर्मा, राजीव राजपूत, विमल यादव, उत्तम यादव, सचिन कटियार सहित अन्य शिक्षक रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विनीत कुमार गुप्ता सराग ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button